नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल 13 मंत्रियों के माध्यम से साधे जातीय समीकरण

Date:

पंचकूला। हरियाणा में गुरुवार को नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 13 मंत्री शामिल किए गए हैं। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र पटेल, ललन सिंह, चिराग पासवान सहित एनडीए के कई नेता भी उपस्थित रहे।

पंचकूला के दशहरा मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय ने सैनी के साथ 13 अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 35 फीसदी गैर जाट ओबीसी मंत्रियों को शामिल किया गया है, जाट सहित इनका आंकड़ा 50 प्रतिशत हो जा रहा है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि बिहार और यूपी की तरह हरियाणा में भी जातीय समीकरणों पर ही चुनाव लड़े जाते हैं। इस बार कांग्रेस जाटों को गोलबंद करने में लगी रही, जबकि भाजबा ने गैर जाट वोट को अपने पक्ष में किया। अहिरवार बेल्ट में भी भाजपा को जमकर समर्थन मिला। यही वजह है कि मंत्रिमंडल में इसी हिसाब से मंत्री तय किए गए हैं। इसमें दो जाट, दो ब्राह्मण, एक राजपूत, एक गुर्जर, दो वैश्य, दो दलित और दो यादव को शामिल किया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी और राजेश नागर भी ओबीसी हैं। अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज भी इस बार सीएम पद की दावेदारी कर रहे थे। उन्हें भी वरिष्ठता के हिसाब सीएम सैनी के बाद शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...