आखिर हरियाणा के हर चुनाव में जेल से बाहर क्यों आ जाता है राम रहीम, इस बार किस पार्टी को पहुंचाएगा फायदा

Date:

नई दिल्ली। हरियाणा में जब भी चुनाव होते हैं, जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को पेरोल मिल जाती है। कई राजनीतिक दलों की उसमें रुचि होती है, क्योंकि हरियाणा में डेरे से जुड़े वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। एक बार फिर विधानसभा चुनाव में राम रहीम बाहर आ गया है। राम रहीम ने एक याचिका हरियाणा सरकार के पास दाखिल की गई थी। अब चुनाव आयोग ने भी इसे स्वीकार कर लिया है, जिससे उसका बाहर आना लगभग तय है। वह दो अक्टूबर को 20 दिन की पेरोल पर जेल से बाहर आ गया। पांच अक्टूबर को हरियाणा में मतदान है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल से जुड़ी याचिका पर चुनाव आयोग ने इजाजत देते हुए कहा कि वह हरियाणा नहीं जा सकता। किसी के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकता और सोशल मीडिया के जरिए भी कोई अपील नहीं कर सकता। इसे संयोग माना जाए या साजिश, हर चुनाव में राम रहीम जेल से बाहर रहता है। फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह 21 दिन की पेरोल पर बाहर था। इसी तरह हरियाणा में जब निकाय चुनाव हुए तो वह जून 2022 में 30 दिन के लिए बाहर आया। इसके बाद पंचायत चुनाव में भी जेल में नहीं रहा। जुलाई 2023 में पंचायत चुनाव के दौरान वह 30 दिन के लिए बाहर था। लोकसभा चुनाव 2024 में तो उसे 50 दिन की पेरोल मिली थी। अब विधानसभा चुनाव के लिए उसे 20 दिन के लिए फिर से बाहर भेजा जा रहा है।

रेप के आरोप में 20 साल की हुई है सजा

राम रहीम रेप के आरोप में 20 साल की सजा के तहत जेल में बंद है। राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है।

वोट के प्रभाव से कोई खुलकर नहीं बोलता

राम रहीम का डेरा के वोटों पर अच्छी पकड़ है। आज भी उसके अनुयायियों की संख्या में कमी नहीं आई है। इसी डर से कोई भी राजनीतक दल खुलकर नहीं बोलता। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जरूर आरोप लगाए हैं। इधर, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है।

किस दल को पहुंचा सकता है फायदा

राम रहीम के बाहर आने से जहां कांग्रेस डरी हुई है, वहीं भाजपा खेमे में खुशहाली है। बताया जाता है कि सिरसा, पंचकुला, हिसार, अंबाला सहित कई क्षेत्रों में राम रहीम का अच्छा खासा प्रभाव है। इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। हालांकि कई बार राम रहीम के समर्थन ने विभिन्न दलों को नुकसान भी पहुंचाया है। इस बार देखें होता है क्या?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related