रोहतक में एएसआई संदीप ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एडीजीपी पूरन कुमार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Date:

नई दिल्ली। रोहतक के एडीजीपी पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मंगलवार दोपहर रोहतक पुलिस की साइबर सेल के एक एएसआई संदीप लाठर का खून से लथपथ शव लाढ़ोतधामड़ रोड पर एक मकान में मिला है। आशंका है कि उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संदीप ने एडीजीपी पूरन कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। पूरन कुमार ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी।

बताया जाता है कि अनुसार एएसआई संदीप एसपी कार्यालय स्थित साइबर सैल में तैनात थे। मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि संदीप का शव एक मकान में पड़ा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट नीले रंग की जींस पहन रखी थी। साथ ही चारपाई के पास उसका सर्विस रिवाल्वर पड़ा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज बरामद किया है, जिसमें संदीप ने दिवंगत आई अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

संदीप का दावा-भ्रष्ट अधिकारी थे पूरन कुमार

सुसाइड नोट में संदीप ने दावा किया है कि पूरण कुमार भ्रष्ट अधिकारी थे, उनके खिलाफ कई सबूत मौजूद थे, और उन्होंने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की। साथ ही, उन्होंने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक करने का आरोप लगाया। संदीप ने अपनी शहादत देकर जांच की मांग की और कहा कि पूरन परिवार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। बताया जाता है संदीप भी पूरन कुमार की जांच वाली टीम में शामिल था। संदीप ने आईपीएस वाई पूरण के साथ तैनात सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था और आगे की जांच कर रहे थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related