केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-अभी हार से थको मत, बंगाल और तमिलनाडु में भी हार पक्की है

Date:

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात के दौरे पर थे। अमित शाह ने राहुल गांधी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा, अभी हार से थको मत। आप बंगाल और तमिलनाडु में भी हारने वाले हैं, यह पक्का कर लें। 2029 में भी मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

शाह ने अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रुपये के अलगअलग विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि जनता का प्रतिनिधि अपने काम के लिए ज़िम्मेदार होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में और पूरे देश में यह वर्क कल्चर बनाया है। उन्होंने कहा कि यह समझने के बजाय राहुल गांधी एसआईआर समझने में लग गए हैं जो उनका काम नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अगर आज इस स्थिति में है तो उसकी वजह ये है कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। घुसपैठियों को रोकने और तीन तलाक का विरोध किया। कांग्रेस ने 370 का विरोध किया। जो जनता को पसंद है राहुल ने हमेशा उसका विरोध किया। अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आगे कहा कि राहुल बाबा अभी आप थकिए मत। हार से मत थकिए अभी तो आपको और चुनाव हारना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related