एस. जयशंकर का सख्त संदेश: “भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा”
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुजरात में छात्रों को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि भारत कभी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल के सामने झुकने वाला देश नहीं है।अपने भाषण में उन्होंने हाल ही में हुए पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा हमने जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को तबाह करने की कोशिश और धार्मिक मतभेद के बीज बोने की बुरी इच्छा देखी।”उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का उचित और सख्त जवाब देना जरूरी है।
जयशंकर ने आगे कहा आतंकवाद के ख़िलाफ भारत की ज़ीरो टॉलरेंस नीति हमारी कार्रवाइयों के जरिए साफ दिखाई देती है। हम कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जो भी निर्णय जरूरी होंगे, वो लिए गए हैं और भविष्य में भी लिए जाते रहेंगे।इस बयान को ट्रंप के हालिया परमाणु युद्ध के टालने के दावे की पृष्ठभूमि में भारत की स्थिति के स्पष्ट संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।


