ऑपरेशन सिंदूर के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान के नाम से आया ई-मेल

Date:

अहमदाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह मेल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पास आया है, जिसमें लिखा है कि हम तुम्हारे स्टेडियम को उड़ा देंगे। इसे पाकिस्तान के नाम से भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को पाकिस्तान जेके नामक ईमेल आईडी से एक लाइन का ईमेल प्राप्त हुआ है। इसमें केवल इतना लिखा है-हम आपके स्टेडियम को उड़ा देंगे। जब अहमदाबाद पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई तो उच्च अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते का एक काफिला तुरंत नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गया। जहां सघन चेकिंग की गई। ये धमकी भारतीय सेना के पाकिस्तान पर किए हमले ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों देश में आईपीएल चल रहा है। इसके कई मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड है। इस स्टेडियम में गुजरात के ही कई मुकाबले खेले गए हैं। गुजरात की टीम इसी स्टेडियम में 14 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेलने मैदान में उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...