विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बांग्लादेश दौरा: अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चर्चा
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीमुद्दीन और अंतरिम सरकार के विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात की।विक्रम मिस्री ने कहा कि अगस्त में बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद भारत का नेतृत्व बांग्लादेश सरकार के संपर्क में है।विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित भारत की चिंताओं को उठाया।बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर भारत पहले भी अपनी चिंता जाहिर कर चुका है।
![]()


