वज़ीरिस्तान हमले में भारत पर लगाए पाकिस्तानी आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया

Date:

वज़ीरिस्तान हमले में भारत पर लगाए पाकिस्तानी आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया

पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराने के पाकिस्तानी सेना के आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

'भारतीय क्षेत्रों को खाली कर दो...', PM मोदी की टिप्पणी को 'भ्रामक' बताने  वाले पाकिस्तान को भारत की दो टूक - India Pakistan Relations Randhir Jaiswal  PM Modi Podcast Tulsi Gabbard NTC - AajTak

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हमने पाकिस्तानी सेना का वह आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वज़ीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। हम इस आरोप को पूरी तरह से ख़ारिज करते हैं।”

गौरतलब है कि 28 जून को वज़ीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 13 जवान मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने दावा किया कि यह हमला “भारत प्रायोजित आतंकवादियों” द्वारा किया गया था।

ISPR के मुताबिक, हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके में अभियान चलाया, जिसमें 14 चरमपंथियों को मार गिराया गया।

हालांकि, भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद और पूरी तरह से निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related