कोलकाता में मेसी के इवेंट में हंगामे के बाद बंगाल के खेल मंत्री का इस्तीफा, ममता बनर्जी को लिखा पत्र-स्वतंत्र जांच के लिए छोड़ रहे पद

Date:

कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची भगदड़ के बाद खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया है। सीएम ममता बनर्जी को लिखे पत्र में बिस्वास ने कहा है कि वह इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 13 दिसंबर 2025 लियोनेल मेसी का कार्यक्रम था। जब मेसी स्टेडियम पहुंचे तो यहां वीवीआईपी लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और वीआईपी लोगों की वजह से मेसी के आसपास एक मानवीय घेरा बन गया था। ऐसे में दर्शकों को उनकी झलक तक नहीं मिल रही थी। इसके बाद गुस्साय फैन्स ने स्टेडियम में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। इस हंगामे के बाद, मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम से बाहर चले गए। ममता बनर्जी ने इस पर कड़ा एक्शन लिया था और मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल भी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों वाली चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है। मुख्य सचिव ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के लिए डीसीपी बिधाननगर अनीश सरकार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related