कोहरे ने रोका ट्रेनों का रास्ता ;कई डाइवर्ट तो कई कैंसिल 

Date:

कोहरे ने रोका ट्रेनों का रास्ता ;कई डाइवर्ट तो कई कैंसिल

रेल यात्री गण कृपया ध्यान दें यात्रा के लिए घर से निकलने के पहले अपनी ट्रेन और रुट का स्टेटस अवश्य जान लें अन्यथा परेशानी उठाना पड़ सकती है दरअसल घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट या डायवर्ट हो गई हैं. तो वहीं 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल हुई हैं.

इन दिनों सुबह के घने कोहरे ने रेलवे के संचालन को खासा प्रभावित किया है. कई ट्रेनें देर से चल रही हैं. जबकि कुछ को कैंसिल भी किया गया है. यात्रियों को स्टेशन पर लम्बा इन्तजार और का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें..कई ट्रेन कैंसिल की गई हैं तो तमाम ट्रेनें लेट चल रही हैं. जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और उनकी देरी घंटों की हो सकती है. यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है और सफर की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने कहा है कि लोग अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करें और उस हिसाब से स्टेशन पहुंचें.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related