फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, इस बार भी भारत से आगे निकला पाकिस्तान

Date:

नई दिल्ली। लगातार आठवीं बार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है। 147 देशों की इस रैंकिंग में भारत को 118वां स्थान मिला है, जबकि पाकिस्तान 109 वें स्थआन पर है। पिछले साल भारत 126वें स्थान पर था। इस बार थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान आगे निकल गया।

वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार फिनलैंड के अलावा, डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन शीर्ष चार में बने हुए हैं। देशों की रैंकिंग उन जवाबों पर आधारित थी जो लोगों ने तब दिए जब उनसे उनके खुद के जीवन को रेट करने के लिए कहा गया। यह अध्ययन एनालिटिक्स फर्म गैलप और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी में किया गया था।

गैलप के सीईओ जॉन क्लिफ्टन के अनुसार खुशी सिर्फ धन या विकास से जुड़ा नहीं हैयह विश्वास, संबंध और यह जानने के बारे में है कि लोग आपका साथ दे रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर हम मजबूत समुदाय और अर्थव्यवस्था चाहते हैं, तो हमें उस चीज में निवेश करना चाहिए जो वास्तव में मायने रखती है यानी एकदूसरे में।

अमेरिका भी नीचे पहुंचा

इस रैंकिंग में अमेरिका अब तक के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। टॉप 20 में यूरोपीय देशों का दबदबा है, लेकिन कुछ अपवाद भी हैं। हमास के साथ युद्ध के बावजूद, इस्राइल आठवें स्थान पर है। कोस्टा रिका और मेक्सिको पहली बार खुश देशों के शीर्ष 10 में शामिल हुए, ये क्रमशः छठे और 10वें स्थान पर हैं। अमेरिका इस रैंकिंग में अपने अब तक के सबसे निचले स्थान 24वें नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले 2012 में वह 11वें स्थान पर था।

अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश

अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे दुखी देश बताया गया है। अफगानिस्तान (नंबर 147) के बाद सिएरा लियोन (नंबर 146), लेबनान (नंबर 145), मलावी (नंबर 144) और जिम्बाब्वे (नंबर 143) खुशहाली के मामले में सबसे निचले पांच देशों में शामिल हैं।

दुनिया के टॉप 20 खुशहाल देश

फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड, कोस्टा रिका, नॉर्वे, इज़राइल, लक्ज़मबर्ग, मेक्सिको,ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, स्विटजरलैंड, बेल्जियम, आयरलैंड, लिथुआनिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्लोवेनिया और चेक गणराज्य।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related