बजट को लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भड़कीं वित्त मंत्री सीतारमण, कहा-फैक्ट है तो सामने रखें

Date:

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का बजट पेश किया। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कई मुद्दों पर सरकार का रुख साफ किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि देश में युवाओं के पास नौकरी नहीं है और मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह (राहुल गांधी) किस कोर्स करेक्शन की बात कर रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. हमने इस बजट में जिन क्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव पड़ा है उनको आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसके लिए हम उन छोटे और मीडियम एंटरप्राइजेज, टेक्सटाइल, लेदर, ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले लोगों के लिए, किसानों और वैल्यू एडिशन, महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए कई अलगअलग स्कीम लाए हैं।

इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि पॉलिटिकली आप बुराई करना चाहते हैं, आपका स्वागत है, प्लीज करें। हालांकि अगर आप वे फैक्ट्स देना चाहते हैं जिन पर आप अपनी बात रख रहे हैं तो मैं उसे सुनने और उसका जवाब देने को तैयार हूं। हम आम छोटे लोगों तक पहुंच रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें बाहर से आने वाली किसी भी वोलैटिलिटी की वजह से अपनी जिंदगी में बड़े बदलावों का सामना करना पड़े।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि हम ग्रोथ की गति बनाए रखने के लिए रास्ता बना रहे हैं और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। हम उस ग्रोथ की स्पीड या लगातार आर्थिक विकास को सुनिश्चित करना चाहते हैं। मुख्य रूप से हम स्ट्रक्चरल सुधारों के साथ इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान दे रहे हैं, जो जारी रहेंगे। हमने कई सुधार किए हैं और इसे आगे भी जारी रखेंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related