भारतीय हमले के बाद डर का आलम ;घंटों बंकर में छिपे रहे पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर
भारत द्वारा किए गए निर्णायक सैन्य हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना के शीर्ष नेतृत्व में डर का ये आलम था कि पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को रावलपिंडी के बजाय नया सुरक्षित ठिकाना तलाशना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके बैठने के लिए इस्लामाबाद के पास स्थित नूर खान एयरबेस को अस्थायी रूप से चुना गया है।
नूर खान एयरबेस पर मिसाइल हमले के बाद मची अफरातफरी
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना की ओर से किए गए सटीक मिसाइल हमलों के कारण आतंकी ही नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तानी सेना के प्रमुख भी डर के साए में आ गए। जब भारत की एक मिसाइल रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर गिरी, तो जनरल मुनीर घबरा गए और डर के मारे करीब तीन घंटे तक एक बंकर में छिपे रहे। संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी वे काफी देर तक बंकर से बाहर नहीं निकले।
सार्वजनिक रूप से देर से दिखाई दिए मुनीर
डरे सहमे जनरल मुनीर को बाद में सुरक्षा बलों द्वारा एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हमले के कई दिनों बाद, सोमवार को वे पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।
भारत के जवाबी हमलों से पाकिस्तान में दहशत
भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिसके बाद पाकिस्तान ने कुछ ड्रोन हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस को भी निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान के रक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया।
इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि भारत की सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को न सिर्फ रणनीतिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी झकझोर कर रख दिया है।


