डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम की सराहना की, कश्मीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण समाधान की इच्छा जताई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कायम संघर्षविराम की सराहना की। उन्होंने इसे दोनों देशों के नेतृत्व की समझदारी और साहस का प्रतीक बताया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा मैं भारत और पाकिस्तान के मज़बूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व महसूस करता हूं। उन्होंने सही समय पर समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए इस संघर्ष को रोकने का फ़ैसला लिया, क्योंकि इससे लाखों निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था।”
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका को इस ऐतिहासिक फैसले में मददगार बनने पर गर्व है। साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने की भी बात कही।
अपने संदेश में ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर इसका शांतिपूर्ण हल निकालने की कोशिश करेंगे।


