राजनीतिक बयानों में मौत और हिंसा जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए: सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि राजनीतिक बयानों में मौत और हिंसा जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए.सुधांशु त्रिवेदी ने एक अंग्रेज़ी अख़बार में एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के छपे लेख के हवाले से ये बात कही.वर्तमान समय में विश्व में सुरक्षा को लेकर हो रही गतिविधियों और भारत पर हो रहे उसके प्रभाव के बारे में यह आर्टिकल लिखा गया है.



