वो नाटक कर रहे हैं; संदीप दीक्षित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि वो नाटक कर रहे हैं और उन्हें बहुत पहले सीएम पद को छोड़ देना चाहिए था.उन्होंने कहा, सीएम बनने या न बनने का मतलब नहीं है क्योंकि हम तो बहुत पहले से कह रहे थे कि उन्हें ये पद छोड़ देना चाहिए. भले ही किसी कारण से आपको जेल हुए हो आपको बहुत पहले ये पद छोड़ देना चाहिए था लेकिन अब ये केवल नाटक है.




