टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी: दिल्ली–मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षित वापसी, सभी यात्री सुरक्षित

Date:

टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी: दिल्ली–मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षित वापसी, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एअर इंडिया की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद आई तकनीकी खराबी, कोझीकोड से दोहा जा  रहा विमान लौटा - Air India Flight From Kozhikode To Doha Returned After  Take Off NTC - AajTak

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI887 को टेकऑफ के बाद तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद सभी को विमान से उतार लिया गया है। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान या अन्य व्यवस्था की जा रही है।

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...