दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, मेयर बोले – शेल्टर नहीं, लेकिन बनाएंगे

Date:

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, मेयर बोले – शेल्टर नहीं, लेकिन बनाएंगे

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते डॉग बाइट और रेबीज़ के मामलों पर चिंता जताते हुए सभी आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखने का आदेश दिया है। अदालत ने इसके लिए अधिकारियों को आठ हफ़्तों का समय दिया है।

कौन हैं बीजेपी के सरदार राजा इकबाल सिंह? जो संभालेंगे मेयर की गद्दी, दिल्‍ली  में अब ट्रिपल इंजन की सरकार - delhi mayor election mcd bjp sardar raja iqbal  singh become next

इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मेयर इक़बाल सिंह ने कहा,

दिल्लीवासियों को स्ट्रीट डॉग्स से कई समस्याएं थीं। पहले कुछ रुकावटों के कारण उनकी संख्या बढ़ रही थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन करेंगे और कोशिश करेंगे कि छह हफ़्तों बाद कहीं भी स्ट्रीट डॉग्स नज़र न आएं।”

मेयर ने स्वीकार किया कि फिलहाल दिल्ली में शेल्टर होम नहीं हैं, लेकिन 10 नसबंदी केंद्र मौजूद हैं जिन्हें बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार तुरंत स्थायी और अस्थायी शेल्टर होम बनाए जाएंगे, ताकि “शत-प्रतिशत रिज़ल्ट” मिल सके।

इक़बाल सिंह ने आश्वासन दिया कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेंगे, ताकि राजधानी में किसी को भी स्ट्रीट डॉग्स से परेशानी न हो।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का पशु अधिकार संगठनों ने विरोध किया है। पेटा इंडिया का कहना है कि कुत्तों को हटाना न तो वैज्ञानिक तरीका है और न ही यह समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...