पतंजलि विज्ञापन मामला;23 अप्रैल तक टली सुनवाई
पतंजलि विज्ञापन मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 23 अप्रैल तक टाल दी है. सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रामदेव सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं. जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि अदालत जानना चाहती है कि रामदेव और बालकृष्ण को क्या कहना है. उन्होंने दोनों को आगे आने के लिए कहा.


