अब 20 फरवरी को शपथ लेंगे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, सीएम फेस पर मंथन में जुटी भाजपा

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अब 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। सीएम का चेहरा तय करने के लिए 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले 16 फरवरी शाम को खबर आई थी कि 17 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। अब इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

भाजपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी की शाम 4:30 बजे होगा। नए सीएम कैबिनेट सदस्यों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। इसके लिए रामलीला मैदान में तैयारी शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम बीजेपी की बैठक होगा। इसमें विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय होगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। दिल्ली के करीब 15 हजार लोगों को भी बुलाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है।

सीएम पद की रेस में कई नाम

दिल्ली के सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा, बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। इसके साथ ही पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य को भी दावेदार माना जा रहा है। प्रवेश वर्मा ने विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है।

आप की सफाई करने वाले चेहरे की तलाश

भाजपा नेतृत्व को दिल्ली में अब ऐसे चेहरे की तलाश है जो आप का वजूद पूरी तरह से साफ कर दे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दोगुने से भी ज्यादा सीटें लेकर आप को पछाड़ तो दिया, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में दोनों दलों के बीच कुछ खास अंतर नहीं रहा। भाजपा को 47.56 प्रतिशत वोट मिले तो आप भी 45.57 प्रतिशत वोट अपने नाम करने में सफल रही। दिल्ली के सिर्फ 1.99 प्रतिशत मतदाता ही बीजेपी के मुकाबले आप को पसंद नहीं किया। यह आंकड़े अगले विधानसभा चुनावों के लिहाज से बीजेपी के लिए चिंता तो आप के लिए उम्मीद का सबब बन गए हैं। इसलिए बीजेपी चाहेगी कि मुख्यमंत्री के तौर पर एक ऐसा चेहरा सामने लाया जाए जो दिल्ली में आप को पसंद करने वालों के एक बड़े हिस्से को अगले चुनावों तक बीजेपी के पक्ष में मोड़ ले। इसके अलावा जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा। सबसे अहम बात होगी सीएम चेहरे की ईमानदारी, क्योंकि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आप को भ्रष्ट बताकर ही चुनाव जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। डेली कॉलेज के संविधान बदलने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। बताया जाता है कि डीसी बोर्ड ने बाले-बाले संविधान बदलकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी शिकायत लेकर ओल्ड डेलियंस कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे। कलेक्टर ने एडीएम पवार नवजीवन विजय को इसकी जांच सौंपी है। ओल्ड डेलियंस ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा को एक प्रतिवेदन सौंपा। इसमें कहा गया है कि  डेली कॉलेज सोसायटी द्वारा अपंजीकृत एवं अप्रस्वीकृत संशोधनों के आधार पर अवैध रूप से चुनाव कराए जा रहे हैं।   प्रतिवेदन में कहा गया है सोसायटी का मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन तथा नियम/विनियम, जो 08 अप्रैल 1954 को निर्मित हुए थे और आज भी लागू हैं। यह स्पष्ट रूप से  निर्धारित करते हैं कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन किस प्रकार होगा तथा उसके चुनाव किस प्रकार संपन्न किए जाएंगे। प्रतिवेदन में कहा गया है कि नियम के अनुसार नए बोर्ड के चुनाव की प्रक्रिया बोर्ड की अवधि समाप्त होने से कम से कम 90 दिन पूर्व अर्थात 12 सितंबर 2025 तक प्रारंभ हो जानी चाहिए, जो नहीं हए। सरकार द्वारा अनुमोदित नहीं हुए संशोधन प्रतिवेदन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश   सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1973 की धारा 10 के अनुसार, “प्रस्तावित” संशोधन केवल तभी प्रभाव में आ सकते हैं जब उन्हें रजिस्ट्रार/सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पंजीकरण के माध्यम से अनुमोदित किया जाए। डेली कॉलेज के प्रस्तावित संशोधन दिनांक 5 मार्च 26, जिसे 9 अप्रैल 26 को प्रस्तुत किया गया, अभी तक सरकार द्वारा “अनुमोदित” नहीं किए गए हैं। ऐसी स्थिति में इन अप्रमाणित संशोधनों के आधार पर चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं? इससे पहले संशोधन नहीं करने के हुए थे आदेश प्रतिवेदन में कहा गया है कि ऐसे संशोधनों को किसी भी स्थिति में अनुमोदित नहीं भी किया जा सकता, क्योंकि रजिस्ट्रार के दिनांक 10.11.25 के आदेश के अनुसार, डेली कॉलेज बैठकों का आयोजन तो कर सकता है, परंतु कोई “संशोधन” नहीं कर सकता, जब तक भोपाल स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में उनके अपीलों के सुनवाई नहीं हो जाती। डेली कॉलेज ने इस सारे तथ्यों को छुपाया है। कलेक्टर ने एडीएम से तुरंत जांच को कहा ओल्ड डेलियंस के प्रतिवेदन पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एडीएम पवार नवजीवन विजय को तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिछले वर्ष जब कलेक्टर के पास संविधान संशोधन की शिकायत पहुंची थी तो उन्होंने उप रजिस्ट्रार को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद उप रजिस्ट्रार ने डेली कॉलेज को आदेश दिया था कि जब भोपाल में रजिस्ट्रार के यहां लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक संविधान संशोधन नहीं किया जाए।