रेपो रेट में आठवीं बार भी कोई बदलाव नहीं, 6.5 फ़ीसदी पर बरकरार
रिजर्व बैंक ने चुनाव के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. फ़िलहाल ये 6.5 फीसदी पर ही बना हुआ है. आरबीआई ने 2022 में रेपो दरों में बढ़ोतरी शुरू की थी और अब तक ये 250 बेसिस प्वाइंट बढ़ चुकी है. आरबीआई के सामने अभी भी महंगाई दर चुनौती बनी हुई है.



