जाति जनगणना और आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी को पत्र, तेलंगाना मॉडल अपनाने का आग्रह

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए जाति जनगणना और आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जातिगत जनगणना पर दिए

पत्र में खरगे ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल को अपनाया जाए, जिससे समाज के सभी वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का स्पष्ट आकलन संभव हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को समाप्त करने और निजी शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान के अनुच्छेद 15(5) को शीघ्र प्रभाव से लागू करने की भी मांग की है।

खरगे ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि जाति जनगणना जैसे संवेदनशील और व्यापक मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के साथ जल्द से जल्द संवाद स्थापित किया जाए, जिससे एक सर्वसम्मत राष्ट्रीय नीति बनाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here