सेवानिवृत्ति आयु और रोजगार पर जितेंद्र सिंह का जवाब
बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव करने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारी 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त होते हैं।



