13–14 दिसंबर पर खुफिया अलर्ट: संसद हमले की बरसी और हनुक्का उत्सव से पहले देश में सुरक्षा कड़ी

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में 13 और 14 दिसंबर को संभावित आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

Delhi Police Chief Given Power to Detain Anyone Under NSA | NewsClick

13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है, जबकि 14 दिसंबर को दिल्ली में यहूदी समुदाय का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाता है। दोनों अवसरों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारी और बढ़ा दी है।

पिछले महीने 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा तंत्र पहले से सतर्क है। इसी बीच खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) और इसका प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर वीडियो जारी कर धमकी दे चुका है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पन्नू हर साल 13 दिसंबर को हमला करने की धमकी वाला वीडियो जारी करता है।
इस साल भी उसने वही रणनीति अपनाई है।

एजेंसियों के अनुसार:

  • SFJ के समर्थक राजधानी में देशविरोधी नारे लिख सकते हैं,
  • स्लोगन या पोस्टर लगा सकते हैं,
  • भड़काऊ सामग्री फैला सकते हैं।

कुछ समय पहले पन्नू ने एक विवादित नक्शा भी जारी किया था, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल दिखाया गया था।

धमकी के चलते राजधानी सहित देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here