भाजपा में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत, कहा-किसी के दबाव में नहीं लिया फैसला

Date:

नई दिल्ली। एक दिन पहले आप छोड़ने वाले दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत आज भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। भाजपा में शामिल होने के बाद गहलोत ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद गहलोत ने कहा कि हम एक विचारधारा से जुड़े थे, एक पार्टी से जुड़े थे। दिल्लीवासियों की सेवा के लिए आप से जुड़ा था। दिल्ली का विकास कैसे कर सकें, इस मकसद से जुड़ा था। जिस मकसद के लिए जुड़े थे, उन्हें आज वो नजर नहीं रहा है। आम आदमी की सेवा के लिए जुड़े थे, आज वो आम से खास हो गए हैं। गहलोत ने कहा कि मेरे बारे में गलत बातें कही जा रही हैं कि मेरा फैसला ईडी, सीबीआई के दबाव का नतीजा है। सच्चाई यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता किया। अगर सरकार, उसके मुख्यमंत्री और मंत्री केंद्र सरकार से लगातार लड़ते रहेंगे तो दिल्ली का विकास नहीं हो सकता। हमारा मकसद दिल्ली की जनता के लिए काम करना था। मुझे यकीन है कि दिल्ली का विकास केंद्र में भाजपा की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हो सकता है, इसी कारण से मैं भाजपा से जुड़ा।

आज हजारों कार्यकर्ता मेरे जैसा सोच रहे

गहलोत ने कहा कि ये सिर्फ मेरी बात नहीं है, हजारों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा सोच रहे हैं। आम आदमी अब कुछ खास आदमी बन चुके हैं। कोई सरकार अगर लगातार केंद्र सरकार से लड़ने में समय निकालेगी तो दिल्ली का विकास कैसे होगा? मेरा जितना समय मंत्री के रूप में निकला, मेरी पूरी कोशिश रही कि मैं बेहतर करूं। आप में अब हालात ठीक नहीं है। आप में आत्मविश्वास टूट गया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...