जेएनयू में झड़प पर भड़के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह, कहा- ये राहुल गांधी के टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, जेएनयू अर्बन नक्सल की नर्सरी बन गई

0

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार रात एबीवीपी और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के बीच झड़प पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़े कानून बनने चाहिए। ये राहुल गांधी के टुकड़ेटुकड़े गैंग हैंजेएनयू अर्बन नक्सल की नर्सरी बन गई है। इन लोगों पर कड़ा कानून लाया जाना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि ये देश के प्रति समर्पित नहीं हैं। लेफ्ट ऑर्गनाइजेशन वहां (जेएनयू) देश के विरोधियों को पैदा करता है। जो लड़के लेफ्टिस्ट नहीं हैं उन्हें ये लोग एबीवीपी का सदस्य कहते हैं और उन्हें मारते हैं। गिरिराज सिंह ने जेएनयू को राहुल गांधी और राहुल गांधी को जेएनयू करार दिया। उन्होंने कहा कि जेएनयू लेफ्ट की प्रयोगशाला बन गई है।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू में रविवार देर रात छात्र संगठनों में झड़प हो गई थी। इसमें एबीवीपी के मीडिया संयोजक विजय जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। विवाद के पीछे का जो कारण अब तक सामने आया है उसके अनुसार, स्कूल बिल्डिंग पर ताला लगाए जाने के मुद्दे पर लेफ्ट के कदम का एबीवीपी से विरोध किया गया था। इसी पर हंगामा बढ़ा और फिर बात बढ़ गई। आरोप है कि देर रात छात्रों के दो गुट आमनेसामने हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here