बांग्लादेश; अल्पसंख्यकों के ऊपर हमले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई चिंता
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के व्यवसाय और मंदिरों को निशाना बनाए जाने पर राज्यसभा में में बयान दिया है.
उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि वहाँ अल्पसंख्यक समुदाय के व्यवसाय और मंदिरों को निशाना बनाया गया है.हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ऊपर नज़र बनाए हुए हैं. भारत में सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.




