आयुष्मान भारत योजना ;70 साल से अधिक  उम्र वाले सभी लोगों को लाभ

Date:

आयुष्मान भारत योजना ;70 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को लाभ

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ देने की मंजूरी दी गई. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद घोषणा की.

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज  मिलेगा, सरकार ने आयुष्मान भारत कवरेज का विस्तार किया – इंडिया टीवी

वैष्णव ने कहा, 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर करने का फैसला लिया है. इस फैसले में मानवतावादी सोच है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बोला था वो किया.

केंद्रीय मंत्री ने बताया, पीएम मोदी ने कहा था कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. 70 साल के ऊपर का हर बुजुर्ग चाहे वो गरीब हों, चाहे मध्यम वर्ग के हों, चाहे उच्च मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा जिनको 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.उन्होंने कहा, इसमें देश में 4.5 करोड़ परिवार होंगे, जिसमें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक होंगे.अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस स्कीम में आज नया अध्याय जुड़ा है. कई परिवार ऐसे हैं जो कि पहले से दायरे में आते हैं और इसमें वरिष्ठ नागरिक जुड़े हुए हैं.

All Citizens Above 70 To Be Covered Under Ayushman Bharat Health Insurance  Scheme - odishabytes

मान लीजिए कि कोई गरीब या मध्यम परिवार है जो कि आयुष्मान योजना के दायरे में आते हैं और इसमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं तो ऐसे में अतिरिक्त साझा टॉप-अप कवर पांच लाख रुपये का मिलेगा. कोई परिवार इसके दायरे में नहीं आता है तो 70 साल से ज्यादा वाले लोगों के लिए नया कवर पांच लाख रुपये का होगा.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related