अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में मिली ज़मानत,वहीं हाई कोर्ट ने ज़मानत पर लगाई रोक

0
0

अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में मिली ज़मानत,वहीं हाई कोर्ट ने ज़मानत पर लगाई रोक

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी है.केजरीवाल के अधिवक्ता विवेक जैन ने बीबीसी संवाददाता उमंग पोद्दार से बात करते हुए ज़मानत दिए जाने की पुष्टि की है.

Arvind Kejriwal Bail: क्या आज तिहाड़ जेल से बाहर आ पाएंगे अरविंद केजरीवाल?  ED ने बेल को हाई कोर्ट में दी चुनौती | Moneycontrol Hindi

अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्ररिंग के मामले में अंतरिम ज़मानत दी है. अंतरिम ज़मानत की अवधि समाप्त होने के बाद केजरीवाल 2 जून को तिहाड़ जेल गए थे.अवकाश जज न्याय बिंदू ने केजरीवाल को ज़मानत देने का आदेश पारित किया है.

वहीँ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मिली ज़मानत के खिलाफ़ ईडी हाई कोर्ट पहुंची है.

बीबीसी संवाददाता उमंग पोद्दार का कहना है कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है.

हालांकि केजरीवाल के वकीलों ने ईडी की इस याचिका का विरोध किया है.

जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंद्र दुदेजा की वोकेशनल बेंच ने कहा कि केस की फ़ाइल उनके पास आने पर वो इस याचिका पर जल्द सुनवाई करेंगे.

सुनवाई पूरी होने तक हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ज़मानत पर रोक लगा दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here