आम आदमी पार्टी २२ जनवरी को निकालेगी रामलला की शोभायात्रा

Date:

आम आदमी पार्टी २२ जनवरी को निकालेगी रामलला की शोभायात्रा

सोमवार 22 जनवरी को जहां यूपी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर का उद्घाटन होगा, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने रामलला की शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया है. आप नेता के मुताबिक शोभायात्रा पूरी दिल्ली में निकाली जाएगी. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में भंडारे का भी आयोजन करेगी. शोभायात्रा और भंडारे में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे.इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की ओर से कराए जाने वाले सुंदरकांड प्रोग्राम को पार्टी को घेरा था . उन्होंने कहा था कि ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. इन्होंने पूरी दिल्ली में पुजारियों को कुछ नहीं दिया और जिन्हें नहीं देना था, उन्हें भर-भर दिया

Sri Ram Navami Shobha Yatra 2022 Live | BJP MLA Raja Singh Shri Ram Navami Shobha  Yatra | Old City - YouTube

वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की पहले ही घोषणा कर चुकी है.गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पहले असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्य सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है. अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने भी 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश का एलान किया है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...