दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अफगानिस्तान के प्लेन ने उड़ान भरने वाले रनवे पर कर दी लैंडिंग, डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान से आई एक फ्लाइट गलती से टेकऑफ यानी उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गई। सौभाग्य की बात यह रही कि उस समय रनवे पर कोई फ्लाइट टेक ऑफ के लिए नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जाता है कि यह घटना रविवार की है। रविवार दोपहर काबुल से आई एयर अफगानिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर FG 311 गलती से उस रनवे पर उतर गई जो सिर्फ प्लेन के उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल होता है। अगर उस समय कोई दूसरा विमान वहां से उड़ान भरने के लिए तैयार होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 23 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर हुई। पायलट ने कहा कि रनवे से भटकाव ILS सिस्टम की विफलता और कम दृश्यता से ऐसा हुआ। यह घटना बहुत खतरनाक हो सकती थी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के सूत्रों ने बताया कि यह एकचमत्कारी बचावथा। ऐसा इसलिए क्योंकि रनवे 29R पर उसी समय एक और प्लेन के उड़ान भरने की तैयारी थी। अगर वह प्लेन उड़ान भर रहा होता या रनवे पर होता, तो दोनों प्लेन आपस में टकरा सकते थे। गनीमत रही कि जब यह फ्लाइट उतरी, तब रनवे खाली था। हालांकि, इस गंभीर चूक को लेकर हवाई सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...