पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को  रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि,मोदी ने किया पोस्ट 

Date:

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि,मोदी ने किया पोस्ट

देशभर में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया और देश की सुरक्षा के लिए शहीद हुए बहादुर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने पुलिस और सेना की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि चाहे मंच अलग हों, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आने पर दोनों का मिशन एक ही है। उन्होंने कहा कि भारत अब ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

हर आतंकी घटना का करारा जवाब देंगे... SCO की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह की दो टूक | Terrorism and peace cannot go together... Defense Minister  Rajnath Singh's blunt statement at

कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पुलिस को सिर्फ अपराध से नहीं, बल्कि अपनी छवि से भी लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय पुलिस न केवल अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन कर रही है, बल्कि नैतिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “आज जनता को भरोसा है कि अगर कुछ गलत होता है, तो पुलिस उनके साथ खड़ी होगी।

उन्होंने पुलिस बल के बलिदान, समर्पण और सेवा भावना को नमन करते हुए कहा कि देश को अपने पुलिसकर्मियों पर गर्व है।

स्वदेशी खरीदें और फोटो शेयर करें...दिवाली पर PM मोदी ने लोगों से की खास  अपील | Pm narendra modi urges people to buy indigenous products during  festivals

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देश के बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि “पुलिस स्मृति दिवस पर हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को नमन करते हैं और ड्यूटी के दौरान दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों की अटूट निष्ठा और समर्पण ही देश और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि संकट और जरूरत के समय में पुलिसकर्मियों की बहादुरी और प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि पूरा देश अपने पुलिस बल पर गर्व करता है, जो हर परिस्थिति में जनता की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं।

गौरतलब है कि हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1959 की उस घटना की याद में मनाया जाता है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीन के सैनिकों के हमले में 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दिन को देशभर में पुलिस बलों के बलिदान और योगदान के सम्मान में मनाया जाता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related