इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप: मानव बम की सूचना पर कुवैत-हैदराबाद विमान मुंबई डायवर्ट

Date:

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप: मानव बम की सूचना पर कुवैत-हैदराबाद विमान मुंबई डायवर्ट

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी एक ईमेल के जरिए हैदराबाद एयरपोर्ट को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में एक ‘मानव बम’ सवार है।

कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मानव बम की धमकी, मुंबई  एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जानें अपडेट - kuwait to hyderabad indigo  flight aircraft ...

सूचना मिलते ही फ्लाइट को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। वहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को उतारकर जांच शुरू की गई। फ्लाइट को एयरपोर्ट के आइसोलेशन ज़ोन में खड़ा किया गया और सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया।
अब तक विमान से किसी भी प्रकार के बम के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब दिल्ली में हुए धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले ही उच्च सतर्कता पर हैं। पिछले दो हफ्तों में भी कई बार एयरपोर्ट और विमानों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं—टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह, मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को धमकी, और दिल्ली, गोवा व चेन्नई एयरपोर्ट को उड़ाने की चेतावनियां इसका हिस्सा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...