बिहार में बाहुबली शहाबुद्दीन के गढ़ में योगी ने भरी हुंकार, कहा-राजद ने यहां से खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को बनाया उम्मीदवार

Date:

पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन के गढ़ सिवान के रघुनाथपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे और आरजेडीविपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी ओसामा सहाब को लेकर जमकर निशाना साधा।

योगी ने कहा कि यहां आरजेडी ने अपना प्रत्याशी जिसे बनाया है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस क्षेत्र के साथसाथ देशविदेश में भी कुख्यात है। सीएम योगी ने कहा, यहां आकर मुझे इस बात से बड़ा आश्चर्य हुआ। सीएम योगी ने आगे कहा, नाम भी देखो ना। जैसा नामवैसा काम। सीएम योगी ने कहा कि आरजेडी और उनके लोग आज भी अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। अब ये लोग सीतामढ़ी में बनने वाले मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण और कॉरिडोर का भी विरोध कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि यह अपराधी फिर से जीवित होने पाएं. उन्होंने आगे कहा, यह कांग्रेस, आरजेडी और सपा जैसे दलों को शोभा दे सकता है कि वह किसी पेशेवर अपराधी और माफिया को गले लगा ले। फिर बाबर और औरंगजेब की मजार में जाकर सजदा पढ़े।

सिवान में अब जंगलराज मत आने दीजिए

सीएम योगी ने कहा कि सिवान में जंगल राज मत आने दीजिए। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये सभी माफिया का विकास चाहते हैं। मगर यहां माफिया को पनपने नहीं देना है। योगी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश अब पूरे बिहार में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि आरजेडी और समाजवादी पार्टी, दोनों ही राज्यों में अराजकता और भ्रष्टाचार की राजनीति करती रही है,. लेकिन अब बिहार और यूपी दोनों विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार को फिर से बहुमत दिलाएं, ताकि बिहार में विकास की गंगा बहे और अपराध पर बुलडोजर चलता रहे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...