तुम होते कौन हो संविधान को बदलने वाले;लालू यादव
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने संविधान बदलने को लेकर दिए जा रहे बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर निशाना साधा है. लालू प्रसाद यादव ने कहा है, भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार संविधान बदलने और समाप्त करने का दावा कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और इनके शीर्ष नेता इन पर कुछ कार्रवाई करने की बजाय इसके बदले उन्हें इनाम स्वरूप चुनाव लड़वा रहे है.


