बिहार में गरजे यूपी के सीएम योगी- बुर्के का जिक्र कर राजद और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार पहुंचे। दानापुर में एक रौली को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि राज्य में अभी विकास बनाम बुर्के की शरारत शुरू की गई है।

योगी ने कहा कि जब बिहार के नौजवानों के मुंह पर विकास की चर्चा है तब यहां पर बुर्के को लेकर कांग्रेस और आरजेडी ने नई बहस को आगे बढ़ाया है। योगी ने पूछा, मुझे बताइए क्या इनको फर्जी पोलिंग करने का अधिकार देना चाहिए। क्या विदेशी घुसपैठियों को बिहार आकर यहां के नागिरकों के अधिकार में डकैती डालने की छूट देनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि ये लोग दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। दुनिया में कहीं भी जाने पर अपनी पहचान दिखानी पड़ती है। चेहरा दिखाना पड़ता है, लेकिन ये लोग चाहते हैं कि बिना चेहरा और पहचान पत्र देखे, जिसकी मर्जी आए वह वोट डाल दे। इसीलिए यह चाहते हैं कि ईवीएम मशीन रहे। ये लोग जबर्दस्ती मतदान कर गरीब के हक पर डाका डालते थे।

सीएम योगी ने आचार्य कौटिल्य, चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक महान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे महाप्रतापी राष्ट्र शिल्पियों को देने वाला हमारा यह राज्य गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मभूमि के लिए जाना जाता है। गुरु गोविंद सिंह को जब पटना साहिब से बाहर जाना हुआ था, तो पहला पड़ाव दानापुर ही बना था। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार का संबंध और एक आत्मा का संबंध है। एक संस्कृति और एक संकल्प का संबंध है. यह संबंध उसी प्रकार से अटूट है, जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...