बिहार में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया सीएम फेस, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने किया ऐलान, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम

Date:

पटना। बिहार में महागठबंधन ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि महागठबंधन तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है और सरकार बनने पर तेजस्वी ही मुख्यमंत्री होंगे।

बिहार में महागठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सीएम और डिप्टी सीएम फेस का ऐलान किया। अशोक गहलोत से साफ कर दिया है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का फेस राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी यादव एक युवा नेता हैं और बिहार के युवाओं से कनेक्ट करते हैं। उन्हें युवाओं की परेशानियां पता हैं और उनका समाधान निकालने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करते हैं। अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव बिहार का भविष्य हैं। कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2020 में तेजस्वी ने कमाल कर दया था। वे जीत के बेहद करीब थे। केवल मामूली वोटों के अंतर और धन बल की वजह से एनडीए की सरकार गई थी, वरना तेजस्वी यादव जीत जाते।

एनडीए के सीएम फेस पर उठाया सवाल

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने तो दावा भी कर दिया कि भाजपा इस बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है। वहां तो कोई जॉइंट पीसी हुई और ही नीतीश को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के साथियों ने मुझ पर भरोसा जताया उसके लिए धन्यवा।. डबल इंजन की यह तथाकथित सरकार तो अपराध भ्रष्टाचार में डूबी है और उसे उखाड़ फेंकना है। हम नौजवान हैं, नया बिहार बनाना है, सब को साथ लेकर चलेंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related