बिहार चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर मंथन, एनडीए में बनी सहमति — आज  होगी औपचारिक घोषणा

Date:

बिहार चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर मंथन, एनडीए में बनी सहमति — आज होगी औपचारिक घोषणा

बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अब तक सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के ऐलान पर अंतिम सहमति नहीं बना पाए हैं।

Bihar Politics:'BJP किसी परिवार या जाति...', विपक्ष पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष;  भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात - Bihar Politics BJP is not the party of any  family or any caste

हालांकि, एनडीए में सहमति बनने के संकेत मिले हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा,सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। आज शाम तक इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी।”

आज दिल्ली में एनडीए की बैठक होने वाली है, जिसमें बिहार चुनाव से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, हमारा नेतृत्व सक्षम और अनुभवी है। पूरा वर्कआउट करके बैठे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है।”

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के नाराज होने की अटकलों को भी खारिज करते हुए कहा,चिराग जी ने तो बता दिया कि मैं संतुष्ट हूं और प्रधानमंत्री के रहते चिंता की जरूरत नहीं है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related