बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने जारी की सूची, 143 उम्मीदवारों में 24 महिलाएं भी शामिल, तेज प्रताप के खिलाफ मुकेश रोशन

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें 24 महिलाओं को भी शामिल किया गया है। तेजस्वी यादव एक बार फिर राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं तेज प्रताप यादव के खिलाफ महुआ से मुकेश रोशन को उतारा गया है।

राजत की सूची में 18 अल्पसंख्यक उम्मीदवार शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को झाझा से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, दरभंगा ग्रामीण से छह बार के विधायक ललित यादव चुनाव लड़ेंगे। भोला यादव बहादुरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को सीवान से टिकट दिया गया है।

छपरा से भोजपुरी स्टार निरहुआ

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से उम्मीदवार बनाया गया है। छपरा से लालू का बेहद लगाव रहा है, क्योंकि उन्होंने यहां से 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव को हिलसा सीट से टिकट मिला है। उजियारपुर से आलोक मेहता को उम्मीदवार बनाया गया है। महुआ सीट से मुकेश रोशन को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जहां उनका मुकाबला लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से होगा।

बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे को भी टिकट

राजद ने टिकट वितरण में बाहुबली नेताओं का भी विशेष ध्यान रखा है। लालू यादव के खास रहे बाहुबली नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर सीट से टिकट दिया गया है। नवादा से कौशल यादव, मोकामा से सूरज भान सिंह की पत्नी वीना देवी और दानापुर से रीत लाल यादव को टिकट दिया गया है।

महिलाओं का भी रखा ध्यान

राजद ने इस बार टिकट वितरण में महिलाओं का ध्यान रखते हुए 24 महिला उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, वारसिलीगंज से अनिता देवी महतो, हसनपुर से माला पुष्पम, मधुबन संध्या रानी कुशवाहा, इमामगंज से रितु प्रिया चौधरी, बाराचट्टी से तनुश्री कुशवाहा, बनियापुर से चांदनी देवी सिंह, रजौली से पिंकी चौधरी, लालगंज से शिवानी शुक्ला, परसा डॉ करिश्मा राय, पातेपुर से प्रेमा चौधरी, मोकामा से वीणा देवी, मोहिउद्दीन नगर से डॉ एज्या यादव, मसौढ़ी से रेखा पासवान, बांकीपुर से रेखा गुप्ता, गोविंदपुर से पूर्णिमा देवी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related