बिहार के किशनगंज में बोले राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी के खून में है नफरत, वे लोगों को बांटना चाहते हैं

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज किशनगंज में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए नफरत फैलाने और वोट चोरी का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि अगर वोट चोरी नहीं हुई तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

राहुल गांधी न कहा कि पीएम नरेंद्र के खून में नफरत है और वो लोगों को बांटना चाहते हैं उनके बीच नफरत फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खून में मोहब्बत और भाईचारा है और मैं हिंदुस्तान को जोड़ना चाहता हूं। यही फर्क है और यही लड़ाई है। इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सीएम ने बिहार से और पीएम ने देश में रोजगार खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी माल बिकता है वो चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कोरिया में बनता है। हम चाहते हैं, यहां जो माल बिकेउसमें मेड इन बिहार लिखा हो।

हाइड्रोजन बम का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने हरियाणा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।आपने देखा होगा कि कैसेहाइड्रोजन बमफटा। मैंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर साफ आरोप लगाए कि वे वोट चुराने के लिए सांठगांठ कर रहे हैं, लेकिन क्या मोदी जी ने कोई जवाब दिया? राहुल ने कहा कि हरियाणा में दो करोड़ मतदाता हैं, लेकिन चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डाले गए, यहां तक कि मतदाता सूची में ब्राज़ील मॉडल की तस्वीरें भी मिलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related