बिहार के औरंगाबाद में बोले राहुल गांधी-नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को देश का मजदूर बना दिया, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Date:

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के युवाओं को देश का मजदूर बना दिया है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि बिहार का युवा मजदूरी करना चाहता है? जबकि यह भूमि कभी दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटी नालंदा का केंद्र थी, जहां दूरदूर से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे।

राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को तकनीक से जोड़ा और कहा कि पीएम मोदी ने डाटा सस्ता करके युवाओं को रील बनाने को कहा, जिससे वे सवाल पूछें। राहुल गांधी के अनुसार, यह युवाओं के लिए एक तरह का नशा है रील देखने और बनाने का नशा। यह एक तरह का डिस्ट्रैक्शन है, ताकि आप सवाल पूछ पाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसा सीधे उद्योगपतियों के पास गया, जबकि युवाओं को सिर्फ मनोरंजन का नशा दिया जा रहा है।

मोदी सरकार ने देश में दो हिंदुस्तान बना दिए

रैली में राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सारी सरकारी कंपनियां बेच दीं, सब कुछ अडाणीअंबानी जैसे उद्योगपतियों को दे दिया गया है। आप कितनी भी पढ़ाई कर लो, लेकिन परीक्षा से दो दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। ऐसा बिहार हमें नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में दो हिंदुस्तान बना दिए गए हैं। एक अरबपतियों और सूटबूट वालों का और दूसरा गरीबों, किसानों और मजदूरों का। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी अरबपतियों की शादियों में जाते हैं, उनके साथ नाचतेगाते हैं। आपने कभी उन्हें किसी किसान से गले मिलते देखा है? किसी मजदूर का हाथ पकड़ते देखा है?

संविधान नहीं बचा तो मोदी, अडाणी और अंबानी बचेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि अगर संविधान नहीं बचा तो देश में सिर्फ मोदी, अडाणी और अंबानी बचेंगे। बाकी सबका हक छिन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की बीमा योजनाएं अब किसानों से पैसे लेकर प्राइवेट कंपनियों को देने का नया तरीका बन गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत तंज कसते हुए कहा कि मोदी जानता है कि छठ में नहाने के लिए अपने लिए अलग से साफ पानी मंगवाया और आम बिहारी को यमुना के सड़े पानी में स्नान करना पड़ा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related