बिहार दिवस पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं
आज बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बधाई दी।
बिहार दिवस का ऐतिहासिक महत्व
22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल से विभाजित होकर एक अलग प्रांत बना था। इस वर्ष बिहार को एक स्वतंत्र प्रांत बने 113 साल पूरे हो गए हैं।

पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:
“वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने कहा,भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला यह प्रदेश अपनी विकास यात्रा के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जिसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”



