नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने फिर लहराया गमछा

Date:

पटना। नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम बनेंगे। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें भाजपा के मंत्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए के अन्य दलों के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर गमछा लहराकर बिहार के लोगों का अभिवादन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पांच-पांच विधायकों को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई। अंत में श्रेयसी सिंह समेत छह नेताओं ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली।

एनडीए सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए। शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंहटाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।

202 सीटों के साथ एनडीए की ऐतिहासिक जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

किस पार्टी से कितने मंत्री-

सम्राट चौधरीभाजपा

विजय सिन्हाभाजपा

विजय कुमार चौधरीजेडीयू

विजेंद्र यादवजेडीयू

श्रवण कुमारजेडीयू

मंगल पांडेयभाजपा

दिलीप जायसवालभाजपा

अशोक चौधरीजेडीयू

लेशी सिंहजेडीयू

मदन साहनीजेडीयू

नितिन नवीनभाजपा

रामकृपाल यादवभाजपा

संतोष सुमनहम

सुनील कुमारजेडीयू

जमा खाजेडीयू

संजय टाइगरभाजपा

अरुण शंकरभाजपा

सुरेंद्र मेहताभाजपा

रमा निषादभाजपा

नारायण साहभाजपा

लखेन्द्र पासवानभाजपा

श्रेयशी सिंहभाजपा

प्रमोद कुमारभाजपा

संजय कुमारएलजेपी (आर)

संजय कुमार सिंहएलजेपी (आर)

दीपक प्रकाशआरएलम

एनडीए के इन नेताओं ने की शिरकत

शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नैयाब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा शामिल हुए। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी भी रही। केंद्रीय नेताओं में गिरिराज सिंह, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, रविशंकर प्रसाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, आईटी मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। जब बवाल मचा तो खड़गे ने अपने बयान पर सफाई भी दी है, लेकिन इससे सियासत गरमा गई है। चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने एआईएडीएमके के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'वे मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने एआईएडीएमके पर पीएम मोदी का साथ देने को लेकर हमला बोला और कहा कि ऐसे गठबंधन की वजह से लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती है। बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी और कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी  और सीबीआी जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।