बिहार में क़ानून व्यवस्था चरमराई, प्रधानमंत्री की चुप्पी पर तेजस्वी यादव का सवाल

Date:

बिहार में क़ानून व्यवस्था चरमराई, प्रधानमंत्री की चुप्पी पर तेजस्वी यादव का सवाल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

Tejashwi yadav claims over 3 cr lts of liquor entered Bihar

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में भयावह स्थिति है। टीचर, इंजीनियर, बिज़नेसपर्सन और ठेकेदार की हत्याएं हो रही हैं। कोई सुरक्षित नहीं है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “हम पूछना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? क्या उन्होंने एक बार भी बिहार में हो रही घटनाओं पर दुख जताया है, या वे सिर्फ़ यहां आकर भाषण ही देंगे?”

तेजस्वी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री देश के हैं, सिर्फ़ वोट लेने नहीं आते, बल्कि सुरक्षा देना भी उनकी ज़िम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा, “बिहार उनसे संभाला नहीं जा रहा है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रही है और उसके सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा व चिराग पासवान भी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related