पटना। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्किंग विवाद में एक सत्तू बेचने वाले ने पिकअप ड्राइवर की गर्दन काट दी। इसके बाद भीड़ ने हत्यारे को भी पीट-पीट कर मार डाला।
बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 पर सत्तू बेच रहे युवक से ऑटो चालक ने कुछ कहा, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप वाहन चालक और एक सत्तू विक्रेता में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था? गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर पिकअप चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। मृतक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में रहने वाले मोहम्मद मोइनुद्दीन के 36 वर्षीय पुत्र मो. नबी हुसैन के रूप में हुई है। इसके बाद आरोपी सत्तू वाले राहुल चौहान की लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


