बिहार के दरभंगा में बोले गृह मत्री अमित शाह- जिन लोगों ने जंगल राज चलाया, वे अब नए भेष में कर रहे लौटने की कोशिश

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार थम जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दरभंगा में एक रैली कर विपक्ष पर जमकर वार किया। शाह ने कहा क जिन लोगों ने जंगल राज चलाया, वे अब नए भेष में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कमल छाप पर बटन दबाकर राज्य में फिर से जंगल राज आने से रोकें।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दरभंगा में एम्स का निर्माण हुआ, जो अब राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ रहा है। लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की 10 साल तक केंद्र में सरकार रही, लेकिन उन्होंने दरभंगा के विकास के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया। दरभंगा का विकास अब रुकने वाला नहीं है। यहां मेट्रो प्रोजेक्ट की भी तैयारी चल रही है, जिससे मिथिला क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी।

बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गोली का गोला से जवाब देंगे। इसके साथ ही ये गोले बिहार में बनाए जाएंगे। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकियों का सफाया किया था, अगर पाकिस्तान फिर से गोली चलाने की हिम्मत करेगा तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। गोला भी बिहार के डिफेंस कॉरिडोर में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार अब सिर्फ पलायन का राज्य नहीं रहेगा, बल्कि देश की रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा।

महिलाओं के पैसे वापस लेने के लिए राजद ने लिखा पत्र

गृह मंत्री शाह ने कहा कि राजद ने महिला रोजगार योजना का विरोध किया और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि जीविका दीदी को दिए गए 10,000 रुपये वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के खिलाफ राजद की मानसिकता को दर्शाता है. मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम किया है।

अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेल लाइन

अमित शाह ने कहा कि 850 करोड़ से मां सीता का मंदिर बन रहा है, जहां मां सीता का जन्म हुआ। जहां अंतिम निवास हुआ, वहां पर मिथिला की इस धरती पर हर जगह मां सीता का भव्य मंदिर बनाकर रामायण संस्कृति के साथ भी जोड़ेगे। 4500 करोड़ रूपये से हम अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच में रेल लाइन बिछा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related