बिहार के पूर्व विधायक ने 18 साल छोटी युवती से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Date:

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पूर्व विधायक राम बालक सिंह की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। चर्चा का कारण इनकी शादी है। 49 साल के इस पूर्व विधायक ने अपने से 18 साल छोटी युवती से शादी कर ली है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देख लोग इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के विभूतिपुर से जदयू के पूर्व विधायक रहे रामबालक सिंह ने सोमवार की रात शादी रचाई है। 49 साल की उम्र में उन्होंने 31 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। एक तरफ लोग उनके नए जीवन साथी के लिए बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनको काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। उनकी पत्नी का नाम रबीना कुमारी (31 वर्ष) है।

चुनाव लड़वाने के लिए की है शादी

जदयू से निकाले गए रामबालक सिंह की इस शादी को राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। उनकी नई नवेली दुल्हन को आने वाले विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राम बालक सिंह अपनी पत्नी रवीना कुमारी को विभूतिपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। इसस पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के शेखपुरा के अशोक महतो ने 65 साल की उम्र में अनीता कुमारी से शादी रचाई थी। शादी के बाद अशोक महतो ने अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से राजद का टिकट दिला दिया था, हालांकि वे चुनाव हार गई थीं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related