बिहार विधानसभा चुनाव: 18 जिलों की 121 सीटों पर आज मतदान

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव: 18 जिलों की 121 सीटों पर आज मतदान

बिहार में पहले चरण के मतदान के तहत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से राज्यभर के 45,341 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।

18 districts 121 seats 1314 candidate first phase of Bihar elections voting  tomorrow reputation of bigwigs at stake 18 जिले, 121 सीटें, 1314 प्रत्याशी; बिहार  चुनाव के पहले चरण का मतदान आज,

इस चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, तथा बाहुबली अनंत सिंह शामिल हैं।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। इस चरण में कुल 3,22,077 दिव्यांग मतदाता और 5,31,423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के 5,24,687 और 100 वर्ष से ऊपर के 6,736 मतदाता शामिल हैं।

पहली बार वोट डालने वालों की संख्या भी उल्लेखनीय है — 7,37,765 नए मतदाता इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अधिकांश 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा हैं। वहीं 18 से 40 वर्ष के बीच के 1,96,27,330 युवा मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

कुल मिलाकर, पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, 1,00,904 सर्विस वोटर भी इस चरण में मतदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related