बिहार के कटिहार में तेज रफ्तार बस का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 10 की मौत, 30 से अधिक घायल

Date:

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जाता है कि यहां एक तेज रफ्तार बस ने ट्रक, पिकअप वैन सहित कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है।

बताया जाता है कि यह हादसा एनएच-31 पर डागपुर बकरी फार्म के पास हुआ। एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचलती चली गई. यह यात्री बस पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही थी। बस जैसे ही डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और भयावह हो ग।. बस की रफ्तार और अनियंत्रित स्थिति के कारण सड़क पर मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- कटिहार के कोढा प्रखंड स्थित बसगढा चौक स्थित एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मृत्यु होने की खबर मिल रही है। पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं अर्पित करता हूं। स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। सभी से आग्रह है कि ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें, व्यर्थ की जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...