बंगाल के राज्यपाल को जान से मारने की धमकी, राजभवन हाई अलर्ट पर; सुरक्षा कड़ी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद राजभवन की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई है और राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों को भी सतर्क कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है।
राजभवन के अनुसार, गुरुवार रात राज्यपाल को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के डीजीपी को तत्काल सूचना दी गई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
धमकी के बाद राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से तैनात हैं। वर्तमान में राज्यपाल बोस को Z+ सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत करीब 60 से 70 केंद्रीय सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
यह धमकी ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है। 8 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी,




